डॉ. एम. सी. बंसल | वरिष्ठ कार्यपालक निदेशक (वित्त)
डॉ. एम. सी. बंसल भारत सरकार के सार्वजनिक क्षेत्र में तीन दशकों से अधिक का विशिष्ट अनुभव प्राप्त अनुभवी वित्त
प्रोफेशनल हैं। वर्ष 1991 में अपने करियर की शुरुआत करने के बाद से उन्होंने लगातार उत्कृष्ट नेतृत्व, कार्यनीतिक वित्तीय
विशेषज्ञता तथा लोकसेवा के प्रति गहन प्रतिबद्धता का परिचय दिया है।
डॉ. बंसल ने 05.08.2011 को एनबीसीसी के निगमिक कार्यालय, नई दिल्ली में महाप्रबंधक (वित्त) के रूप में अपने कार्यकाल
का आरंभ किया। वर्तमान में एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड में वरिष्ठ कार्यपालक निदेशक (वित्त) के पद पर कार्यरत डॉ. बंसल
भारत के प्रमुख नवरत्न उद्यमों में से एक की वित्तीय कार्यनीति तथा अभिशासन को निर्देशित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा
रहे हैं।
उन्हें विभिन्न संगठनों में विविध पदों पर कार्य करते हुए लगभग 34 वर्षों का समृद्ध व्यावसायिक अनुभव प्राप्त है इसमें
एचएससीसी, एचएससीएल, एनएससी (पूर्ववर्ती एसएफसीआई) में वित्तीय सलाहकार (एफए) एवं सीएओ तथा आईटीआई
लिमिटेड के आरबीएल संयंत्र में कार्य करना शामिल है। उन्हें लागत निर्धारण, राजकोष, पूंजीगत बजट बनाना, निगमीय
बजट, निगमीय लेखांकन, कराधान, संविदा प्रबंधन, वेतन स्थापना, निविदा देना, वित्तीय मूल्यांकन, विलय एवं अर्जन, मुख्य
आंतरिक लेखा परीक्षक के रूप में आंतरिक लेखापरीक्षा तथा आईपीओ प्रबंधन जैसे वित्तीय विषयों में व्यापक अनुभव है। डॉ.
बंसल ने इंस्टीट्यूट ऑफ डायरेक्टर्स से सर्टिफाइड कॉर्पोरेट डायरेक्टर का प्रतिष्ठित प्रमाणपत्र प्राप्त किआ है। प्रोफएशनल
विकास औऱ नेतृत्व में उत्कृष्टता के प्रति उनका समर्पण अत्यंत प्रशंसनीय है।
अपनी वर्तमान भूमिका से पूर्व, डॉ. बंसल ने तीन प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू) एचएससीसी (इंडिया)
लिमिटेड-स्वास्थ्य देखभाल अवसंरचना में एक अग्रणी परामर्श संस्था में मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) का प्रतिष्ठित पद
संभाला है। हिंदुस्तान स्टीलवर्क्स कंस्ट्रक्शन लिमिटेड (एचएससीएल) – निर्माण एवं परियोजना प्रबंधन में अग्रणी। कृषि
मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन स्टेट फार्म्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एसएफसीआई)– जिसका अब राष्ट्रीय बीज
निगम में विलय हो चुका है जहां उन्होंने वित्तीय पुनःसंरचना एवं एकीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
है।
डॉ. बंसल राजस्थान के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय से प्रथम श्रेणी में वाणिज्य स्नातक तथा वाणिज्य में स्नातकोत्तर हैं। वे इंस्टीट्यूट
ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के फेलो सदस्य हैं। डॉ. बंसल को उनके शैक्षिक वर्षों के दौरान मेरिट में विशेष योग्यता के
साथ रैंक प्राप्ति के उपलक्ष्य में 04 वर्षों हेतु राष्ट्रीय छात्रवृत्ति प्रदान की गई। उनके करियर की मुख्य विशेषता नैतिक
अभिशासन, वित्तीय प्रणालियों में नवोन्मेष तथा लोक वित्त के क्षेत्र में भावी नेतृत्व के मार्गदर्शन के प्रति उनकी दृढ़ प्रतिबद्धता
है।
पुरस्कार एवं व्यावसायिक मान्यताएँ
डॉ. बंसल को लागत एवं प्रबंधन लेखांकन के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए जयपुर चैप्टर एवं नॉर्दर्न इंडिया रीजनल
काउंसिल सहित इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएमएआई) द्वारा सम्मानित किया गया है। उन्हें
आईसीएमएआई द्वारा आयोजित व्यावसायिक मंचों पर मुख्य वक्ता के रूप में भी आमंत्रित किया गया, जहाँ उन्होंने वित्त,
निगमित अभिशासन तथा नेतृत्व से संबंधित विषयों पर अपनी विशेषज्ञता साझा की।
डॉ. बंसल को सार्वजनिक क्षेत्र के वित्तीय नेतृत्व तथा वित्त प्रबंधन के क्षेत्र में अनेक विशिष्ट एवं उत्कृष्ट योगदान के
सम्मानस्वरूप प्रतिष्ठित “डॉक्टरेट लीडरशिप इन पब्लिक सेक्टर फाइनेंस” एवं “डॉक्टरेट इन फाइनेंस ऑफ मैनेजमेंट की
मानद उपाधियों से सम्मानित एवं अलंकृत किया गया।
उन्हें उनके अनुकरणीय नेतृत्व, प्रोफेशनल उत्कृष्टता, नैतिक अभिशासन तथा राष्ट्र-निर्माण में उत्कृष्ट योगदान हेतु भारत राष्ट्रीय
गौरव पुरस्कार–2026, हीरोज़ ऑफ इंडिया अवॉर्ड्स–2026–‘इंस्पायरिंग पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर’, सरदार वल्लभभाई पटेल
नेशनल सर्विस अवार्ड–2026 तथा राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान – सर्टिफ़िकेट ऑफ़ एक्सीलेंस से भी सम्मानित किया गया है। इसके
अतिरिक्त, उन्होंने इंस्टीट्यूट ऑफ डायरेक्टर्स (आईओडी), भारत से प्रतिष्ठित सर्टिफाइड कॉर्पोरेट डायरेक्टर का प्रत्यय पत्र
प्राप्त किया है, जो निगमित अभिशासन, निदेशक मंडल के नेतृत्व तथा कार्यनीतिक प्रबंधन के उच्चतम मानकों के प्रति उनकी
प्रतिबद्धता को दर्शाता है।